सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात 'बजरंगी' गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के हंगामे पर FIR दर्ज, दो गिरफ्तार, 150 से ज्यादा पर केस दर्ज ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला सरकारी स्कूल में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, हेडमास्टर सस्पेंड, 2 शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा
14-Sep-2020 10:28 AM
PATNA : मोकामा के कंहायपुर में गैंगवार में कुख्यात महेश यादव के बेटे बुल्लू कुमार का मर्डर कर दिया गया. घटना रविवार की शाम 5:30 बजे की है जहां आपसी वर्चस्वमें दो गुटों में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि श्यामसुंदर गिरोह और महेश गिरोह पुरानी अदावत को लेकर भिड़ गए, दोनों तरफ से और फायरिंग की जाने लगी जिसमें बुल्लू की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में श्यामसुंदर गिरोह के भी दो सदस्य सागर यादव और राजन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
बताया जा रहा है कि कुख्यात श्याम सुंदर की मौत के बाद उसका बेटा नीतीश यादव गिरोह का कमान संभाल रहा .है घटना के वक्त कुख्यात महेश अपने घर के पास बैठा था.तभी नीतीश ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर महेश के घर पर धावा बोल दिया. दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें मौके पर ही कुख्यात महेश के बेटे की मौत हो गई. गैंगवार की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी अपराधी फरार हो गए थे. गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है. पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.