खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
20-Jul-2023 04:55 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने देश में व्याप्त महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। कहा है कि मोदी सरकार से जनता अब ऊब चुकी है। 9 साल में मोदी सरकार ने ना तो महंगाई कम की और ना ही बेरोजगारी। सरकार को टैक्स देते देते लोगों की जिन्दगी झंड हो गयी है। लेकिन घबराने की बात नहीं है 2024 में देश में बड़ा बदलाव होगा। जिसके बाद ही लोगों को राहत मिल सकेगी।
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आज बिहारशरीफ पहुंचे थे। जहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कफन से लेकर बच्चों के दूध तक में टैक्स वसूल रही है। सिर्फ टॉयलेट करने पर ही टैक्स छोड़ा गया है वो भी गांव में लेकिन शहर में तो यह भी बिना पैसे दिये नहीं कर सकते। अब देश की जनता केंद्र की मोदी सरकार से उब चुकी है और आने वाले 2024 के चुनाव में जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है।
उन्होंने कहा कि एनडीए में जो भी घटक दल है उनका 2024 के चुनाव में अता पता भी नहीं चलेगा। वो अपने दल के लोगों को खोजते रहेंगे। जिसका एक भी सांसद नहीं है वैसे ही लोगों को एनडीए में शामिल किया गया है। विपक्षी एकता को देखकर भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है। जिसके कारण इंडिया नाम रखने पर मामला दर्ज कराया गया है। लेकिन इससे विपक्षी एकता को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इस बार हम लोगों ने मूड बना लिया है कि 2024 में भाजपा को पूरी तरह से सफाया करेंगे। मणिपुर मामले की निंदा करते हुए कहा कि सरकार को ऐसे मामले को देखना चाहिए। लेकिन उनका फोकस तो पटना में हुए लाठीचार्ज पर है और उसी की जांच कराने में भाजपा नेता जुटे हुए हैं।