पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
01-Feb-2022 12:33 PM
PATNA : मोदी सरकार ने आम बजट 2022 पेश कर दिया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब से थोड़ी देर पहले संसद में अपना बजट भाषण पूरा किया. उम्मीद के मुताबिक बिहार को विशेष दर्जे की मांग एक बार फिर केंद्र सरकार ने खारिज कर दी है. हालांकि जेडीयू से मांगे पूरी होने की उम्मीद लगाए बैठा हुआ था लेकिन अब बजट सामने आने के बाद जेडीयू नेताओं ने बिना वक्त जाया किये केंद्र सरकार के बजट पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
जनता दल यूनाइटेड को मोदी सरकार का बजट पसंद नहीं आया है. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बजट के बाद पहली प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा है कि बिहार के लिए यह बजट निराशाजनक है. बिहार वासियों को उम्मीद थी कि विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पूरी की जाएगी लेकिन निर्मला सीतारमण ने बिहार की इस मांग को अनसुना कर दिया इससे निराशा हुई है.
उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय बजट को विकसित राज्यों के लिए ऐतिहासिक बताया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि बिहार जैसे राज्य को अभी और अवसर चाहिए. इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से हम लगातार बिहार को स्पेशल स्टेटस देने की मांग कर रहे थे. इसके बावजूद हमारी मांग को अनसुना कर दिया गया.
जेडीयू की तरफ से आई इस पहली प्रतिक्रिया के साथ ही यह तय हो गया है कि बजट के बाद अब एक बार फिर स्पेशल स्टेटस के मसले पर सियासत तेज होगी. फर्स्ट बिहार इस बात की पहले ही संभावना जाहिर कर चुका है कि बजट के बाद विशेष दर्जे के सवाल पर जेडीयू और बीजेपी आमने सामने नजर आएंगे.