Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी
29-Feb-2020 09:00 PM
PATNA : पीएम नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की टीम पहुंची हुई है। अहमदाबाद में आयोजित बिहार महोत्सव में बिहार के लिट्टी-चोखा का जादू तो सर चढ़ कर बोल ही रहा है। गुजराती भाई बिहार में होली के मौके पर गाया जाने वाले फगुआ के सुर में सुर मिला रहे हैं।
अहमदाबाद में आयोजित तीन दिवसीय बिहार महोत्सव में विशिष्ट संस्कृति सांस्कृतिक कला रूपों प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर गुजरात के प्रसिद्ध लोक गायकी और नृत्य भंगिमाओं की प्रस्तुति हो रही है, साथ ही लोग इस परिसर में लगे स्टॉल्स के माध्यम से बिहार के आर्ट एंड क्राफ्ट के साथ बिहारी व्यंजनों से भी परिचित हो रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के पर्यटन मंत्री प्रमोद ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बिहार की कला, संस्कृति और समृद्ध विरासत को दुनिया के समक्ष लाने और उन्हें संरक्षित करने के लिए तत्पर है।
सत्येन्द्र कुमार ने बिहार गौरव गीत 'वाल्मिकी ने रची रामायण...लव-कुश को जाने संसार, ये है मेरा बिहार...' गाकर समां बांध दिया। इसके अलावे उन्होनें मैथिली और भोजपुरी गीत भी गाए। इससे पहले दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कुमुद झा दीवान की ठुमरी गायन से हुई। निर्माण कला मंच द्वारा प्रस्तुत विदेसिया नाटक पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।