बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
20-Mar-2024 10:08 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में सक्षमता परीक्षा देने वाले नियोजित शिक्षकों का अंधेरे में थंब इंप्रेशन किया गया। मोबाईल का टॉर्च जलाकर यह काम किया गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के बी.पी.स्कूल का है। अंधेरे में थंब इंप्रेशन लेने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस व्यवस्था को लेकर शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और सरकार पर नाराजगी जतायी। मामले में शिक्षक नेता राजू सिंह ने कहा कि अंधेरे में थंब इंप्रेशन करवाना बिल्कुल दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक और सम्मानीय होते हैं।
विभाग को शिक्षक शिक्षिका के बैठने की व्यवस्था और बिजली की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए थी। महिला शिक्षकों के लिए यह विशेष रूप से अपमानजनक स्थिति है। इसलिए शिक्षा विभाग अपनी लच्चर व्यवस्था दुरुस्त करें इससे शिक्षकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।