Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
12-Mar-2022 01:46 PM
DESK: मोबाइल पर बेटी हमेशा व्यस्त रहती थी मां के समझाने के बावजूद वह बातें सुनते को तैयार नहीं थी। इसी बात से गुस्साएं एक मां ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के सामने उसने बेटी की हत्या की बात स्वीकारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना भागलपुर के नवगछिया की है जहां रंगरा चौक प्रखंड के चापर दियारा में एक सौतेल मां ने बेटी को गला दबाकर मार डाला। बताया जाता है कि गोरखपुर में रेलवे के पुल विभाग में अरुण मंडल कार्यरत हैं। अरूण मंडल ने दो शादी की है। पहली पत्नी से तीन बेटी है जिसमें मृतका मनीषा कुमारी सबसे छोटी बेटी थी। वही दो अन्य बेटियों की शादी हो चुकी है। मनीषा अपनी दादी और सौतेली मां सोमा देवी के साथ रहती थी।
मनीषा घंटों मोबाइल पर व्यस्त रहती थी जिसे लेकर उसकी सौतेली मां डांट फटकार लगाती रहती थी। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच कहासूनी हुआ करती थी। शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साई मां सोमी देवी ने गला दबाकर मनीषा की हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रंगरा ओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया। वही सौतेली मां सोमा देवी के खिलाफ मृतका की बड़ी बहन विशाखा देवी ने थाने में केस दर्ज कराया।
सौतेली मां को हत्या का आरोपी बनाया गया। जिसके बाद मौके से पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में सौतेली मां ने बेटी की हत्या की बात स्वीकारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।