मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
28-May-2023 03:27 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक मामा ने अपनी ही भांजी को मौत के घाट उतार दिया। कंस बने मामा ने मोबाइल के लिए भांजी पर तलवार से ऐसा वार दिया कि उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर गांव की है।
मृतक युवती की पहचान आतापुर गांव निवासी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीषा पिछले कई वर्षों से अपने पति और बच्चों के साथ ननीहाल में ही घर बनाकर रहती थी। कुछ दिन पहले मनीषा और उसके भाई को मोबाइल चोरी हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल का कहीं पता नहीं चल रहा था। इसी बीच मनीषा के भाई मोनू ने अपने मामा मिथुन साह के पास अपना मोबाइल देखा।
मोनू ने जब मामा के घर में तलाशी ली तो चोरी गए दोनों मोबाइल उसके घर से मिले। जिसके बाद वह दोनों मोबाइल को लेकर अपने घर चला आया। बाहर से घर लौटने पर जब आरोपी मामा ने मोबाइल गायब पाया तो वह मनीषा के घर पहुंचा और उसके भाई के साथ मारपीट करने लगा। भाई को पिटता देख मनीषा उसे बचाने के लिए पहुंची। जिसके बाद आरोपी मामा ने तलवार से वार कर उसे मौत के घाट उता दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी मामा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कही है।