सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश
10-Sep-2024 09:17 PM
By SONU
NAWADA: नवादा में दो दोस्त मोबाइल के लिए आपस में उलझ गये। इस दौरान दोनों के बीच बकझक होने लगी। बात इतनी बढ़ गयी की एक दोस्त ने दूसरे पर डंडे से हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के मस्तानगंज मोहल्ले की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक की पहचान कमालपुर मुहल्ला निवासी मोहम्मद इरशाद के 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद ईशफाक के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त मोबाइल को लेकर झगड़ रहे थे।
इतने में ही उसका दोस्त छोटू ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया जिससे मौके पर ही इशफाक की मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी छोटू मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।
आरोपी छोटू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि मस्तानगंज गांव के पास दो दोस्तों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के माथे के पिछले हिस्से में डंडे से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।