मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Jul-2024 10:33 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई पुलिस ने मिथुन हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। कलयुगी मां ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने छोटे शराबी बेटे की गला काटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को श्मशान घाट के पास बालू में दफना दिया था। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने दोनों मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।
मृतक की पहचान सोहजाना के मिथुन यादव पिता स्व. लोचन यादव के रूप में हुई थी। जिसकी धारदार हथियार से गला रेतकर मां और बड़े बेटे ने हत्या कर दी गयी थी। नशेड़ी छोटे बेटे से मां और भाई परेशान था। झाझा एसडीपीओ ने इस बात की जानकारी दी। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर श्मशान घाट में दफनाए शव को बाहर निकाला गया। उसके बाद मृतक की मां सावित्री देवी और भाई इंद्रदेव यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देश पर एक जांच टीम बनाई गई। जिसके बाद मिथुन के हत्या की आरोपी मां और भाई को झाझा बोड़वा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। दोनों भागने के फिराक में थे। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार मां और भाई से पूछताछ की गयी तब पूरा मामला सामने आ गया। दोनों ने बताया कि मिथुन नशेड़ी था। जिसके कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर भाग गई थी।
उसके बाद मिथुन घरवालों पर दूसरी शादी का दबाव बना रहा था। शादी नहीं होने पर मां के साथ अक्सर दुर्व्यहार किया करता था। घटना के कुछ दिन पहले उसने अपने भाई का ई रिक्शा भी जला दिया था। इसलिए मां और भाई ने मिलकर मिथुन का गला काटकर हत्या कर दी और शव को खैरा घाट के बगल में श्मशान घाट में दफना दिया। वही मृतक की मां के निशानदेही पर हत्या में उपयोग किए जाने वाले तेजधार हथियार को भी बरामद कर लिया गया।