PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
10-Feb-2024 01:40 PM
By First Bihar
DESK: भारतीय फिल्म जगत के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद मिथुन को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार की सुबह से ही मिथुन असहज महसूस कर रहे थे और इसीलिए उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है। मिमोह ने कहा है कि मिथुन पूरी तरह से ठीक हैं और रूटीन चेकअप है और घबराने की कोई बात नहीं है। वहीं डॉक्टर्स मिथुन के सभी टेस्ट कर रहे हैं। मिथुन को सीने में दर्द उठा था, हालांकि उनके करीबी लोगों का कहना है कि वे असहज महसूस कर रहे थे इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।
बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में मिथुन को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया था। इस खबर के बाद मिथुन ने बंगाली में एक वीडियो जारी कर कहा था कि, “मुझे गर्व है, मैं यह पुरस्कार पाकर खुश हूं। मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा, बिना मांगे कुछ पाने की अनुभूति आज मुझे हो रही है।