बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
09-Jan-2020 02:22 PM
PATNA : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी गैंगस्टर एजाज लकड़वाला को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस की टीम ने पटना पुलिस के सहयोग से लकड़ावाला को अरेस्ट किया है। उसे 21 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र इलाके से एजाज लकड़ावाला की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि वह मीठापुर बस स्टैंड से बस पकड़ने की तैयारी में था। मिल रही जानकारी के मुताबिक लकड़ावाला बस से दरभंगा-मधुबनी जाने की तैयारी में था। माना जा रहा है कि दरभंगा-मधुबनी के रास्ते उसकी नेपाल जाने की योजना थी।
अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी एजाज लकड़ावाला पिछले काफी सालों से फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने लकड़ावाला को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है। पुलिस ने लकड़ावाला को कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद कोर्ट ने उसे 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।लकड़ावाला के खिलाफ मुंबई और राजधानी दिल्ली में दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज है। जिसमें रंगदारी, वसूली, हत्या और फिरौती वसूलने के मामले शामिल हैं।