ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / मिशन झारखंड पर चौतरफा घिरे तेजस्वी, कांग्रेस ने जताया संदेह तो जेडीयू ने...

मिशन झारखंड पर चौतरफा घिरे तेजस्वी, कांग्रेस ने जताया संदेह तो जेडीयू ने दी नसीहत

22-Oct-2019 12:11 PM

By Rahul Singh

PATNA : विधानसभा चुनाव के लिए मिशन झारखंड पर निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर चौतरफा हमला शुरू हो गया है। खास बात यह है कि विरोधियों के साथ-साथ अब सहयोगियों ने भी तेजस्वी की क्षमता पर संदेह जताना शुरू कर दिया है। 


झारखंड में तेजस्वी की चुनावी कवायद पर बिहार कांग्रेस के बड़े नेता सदानंद सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। सदानंद सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के जैसे बन पाएंगे इसमें उन्हें संदेह है। हालांकि सदानंद सिंह ने यह जरूर कहा है कि आरजेडी का विस्तार करने के लिए तेजस्वी यादव हर प्रयास करने को स्वतंत्र हैं और यह उनका राजनीतिक हक है। 


उधर तेजस्वी यादव पर जेडीयू ने भी जोरदार हमला बोला है। जेडीयू नेता और नीतीश सरकार के मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन पहले ही खत्म हो चुका है और तेजस्वी को अपनी पार्टी मजबूत करने से ज्यादा घर को दुरूस्त करने पर ध्यान देना चाहिए। श्याम रजक ने कहा है कि तेजस्वी जिस तरह बिहार एनडीए पर हमला बोल रहे हैं उन्हें ऐसा करने से पहले खुद को आईने में देखना चाहिए। आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जेडीयू बीजेपी के बीच हालिया बयानबाजी की तुलना कुत्ते-बिल्ली की लड़ाई से की थी।