मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
12-Apr-2020 10:00 AM
DESK: कोरोना के कहर के आगे दामाद की इज्जत खराब हो जा रही है. साउथ अफ्रीका से आने के बाद इंजीनियर अपने ससुराल गया था. वह लॉकडाउन में ससुराल में ही आराम फरमा रहा था, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को मिल गई. पुलिस पहुंची और ससुराल से इंजीनियर को उठा लाई. घटना यूपी के मीर्जापुर की है.
11 दिन रहा आइसोलेशन में
बताया जा रहा है कि इंजीनियर राजेंद्र कुमार फतेहपुर के खागा गांव का रहने वाला है. वह साउथ अफ्रीका के प्राइवेट कंपनी में काम करता है. राजेंद्र 21 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट पर आया. जहां दिल्ली में 21 मार्च से 11 दिन आइसोलेशन में रखा गया था. इसके बाद जब छोड़ा गया तो वह एक अप्रैल को दिल्ली से अपने घर फतेहपुर गए.
लॉकडाउन में ससुराल जाना पड़ा महंगा
लॉकडाउन के बीच वह 10 अप्रैल को मीर्जापुर के गणेशगंज स्थिति अपने ससुराल चला गया. यही पर आकर रूका हुआ था. बताया जा रहा है कि इंजीनियर को हिदायत दी गई थी लोगों से संपर्क से दूर रहना है. इस बीच इंजीनियर ससुराल समेत कई रिश्तेदारों से मिल लिया. कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया और केस दर्ज किया है. बता दें कि विदेश से आने वाले लोगों की पुलिस मोबाइल ट्रेस कर रही है.