ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / मिल्खा सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री...

मिल्खा सिंह के निधन पर देश में शोक की लहर, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा

19-Jun-2021 11:17 AM

DESK: करीब एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार को चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में मिल्खा सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से देश में शोक की लहर है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया। मिल्खा सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने शोक जताया। आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निधन पर दुख जताया। 


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया कि ‘‘महान खिलाड़ी मिल्खा सिंह के निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। उनके संघर्ष की कहानी और शख्सियत पीढ़ियों तक भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार के सदस्यों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’



पीएम मोदी ने कहा कि हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिसने देश की कल्पना पर अधिकार कर लिया था और भारतीयों के दिलों में विशेष स्थान था। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने खुद को लाखों लोगों के लिए प्रिय बना दिया था। उनके निधन से दुखी हूं।




एशियाई खेलों मे भारत का मान बढ़ाने वाले विश्व प्रसिद्ध मिल्खा सिंह के निधन पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। लालू प्रसाद ने कहा कि मिल्खा सिंह ने एशियाई खेलों मे भारत का मान बढ़ाया था। वे देश के सम्मान थे उन्होंने एशियाई खेलों मे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 4 बार स्वर्ण पदक जीता और देश का मान बढ़ाया। वे पदम श्री सम्मान से भी सम्मानित थे। उनके अंदर गज़ब की फुर्ती और ऊर्जा थी। इनके निधन से खेल जगत को अपुरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे। 


मिल्खा सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।





फ्लाइंग सिख के नाम से जाने जाने वाले मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद मिल्खा सिंह का लगातार इलाज चल रहा था। पिछले दिनों उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई थी लेकिन उसके बावजूद उन्हें कई तरह की परेशानियां थीं। अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। मिल्खा संह 91 वर्ष के थे। एक सप्ताह पहले ही उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी निधन हो गया था।


उनके निधन पर सोशल मीडिया पर तमाम दिग्गज हस्तियां दुख व्यक्त कर रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर का मिल्खा सिंह से खास नाता रहा है। फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में उनकी जिंदगी को फरहान ने पर्दे पर उतारा। फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह के किरदार को करने के लिए जमकर पसीना बहाया था। फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों ने खूब सराहा था। अब फरहान ने बताया कि उनके लिए इस पर यकीन करना आसान नहीं है कि मिल्खा सिंह नहीं रहे। फरहान अख्तर ने निधन पर दुख जताया।