मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
12-Mar-2021 09:38 AM
DESK : महाशिवरात्रि के मौके पर एक महिला मंदिर में भगवान शंकर के सामने मत्था टेकने गई थी पर उसे क्या पता था कि वह कभी लौट कर घर नहीं आएगी. मामला गोरखपुर के नौसढ़ चौकी अंतर्गत हरैया गांव की है.
जहां महाशिवरात्रि के मौके पर एक हैरान कर देने वाली घटना घटी. दरअसल हरैया गांव की रहने वाली एक 60 साल की महिला मंदिर में पूजा- अर्चना के लिए गई थी, लेकिन जैसे ही महिला ने शिवलिंग पर मत्था टेका वैसे ही उसके प्राण निकल गए. शिवलिंग के सामने महिला की मौत से गांव भर में लोग हैरान हैं.
मृतक महिला विभक्ति देवी के घरवालों ने बताया कि विभक्ति देवी महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह 4 बजे घर के पास बने शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी. इस दौरान उनके पति भी उनके साथ थे. गवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा करते ही विभक्ति देवी ने जैसे ही शिवलिंग पर मत्था टेका और उनके शरीर में हलचल बंद हो गई. उस समय उनके साथ रहे पति ने उठाने के लिए कई बार आवाज लगाई लेकिन वो नहीं उठ सकीं.
इसके बाद मंदिर में मौजूद अन्य लोग उन्हें तुरंत उठा कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. महाशिवरात्रि के मौके पर गोरखपुर में हुई इस घटना की हर तरफ चर्चा हो रही है.