BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
10-Nov-2021 08:04 PM
DELHI : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नए जन जागरण अभियान का बिगुल बजा दिया है। राहुल गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी जैसे सवालों को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ अभियान चलाने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. चलता जा रहा है बीजेपी सरकार का जन उत्पीड़न अभियान, अब चलेगा कांग्रेस का जन जागरण अभियान। अन्याय का जवाब लेकर रहेंगे।
राहुल गांधी के इस ऐलान को यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी ने पिछले दिनों राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के जरिए यूपी में अपनी पार्टी की सरकार वापसी का ब्लू प्रिंट तैयार किया है। इसके साथ ही 2024 में होने वाले आम चुनाव को लेकर भी बीजेपी अभी से तैयारी में जुट गई है। पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी देखते हुए अब कांग्रेस भी मैदान में उतरने को तैयार है।
राहुल गांधी ने जो ऐलान किया है उसके मुताबिक बीजेपी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस देश भर में 14 से 29 नवंबर तक के जन जागरण अभियान चलाएगी। इस दौरान पार्टी के नेता पद यात्रा निकालेंगे। पार्टी की तरफ से जगह-जगह बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किए जाएंगे। इतना ही नहीं बीजेपी सरकार की खामियों को जनता के बीच कैसे उजागर किया जाए पार्टी इस रणनीति के साथ अभियान चलाएगी। कांग्रेस या मानकर चल रही है कि महंगाई से देश का आम आदमी परेशान है और बेरोजगारी जैसी समस्या से युवा वर्ग जिस तरह निराश है उसके बीच पार्टी के जन जागरण अभियान को समर्थन मिल सकता है।