ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

मेट्रो में तौलिया लपेटकर चढ़ गईं 4 लड़कियां, पैसेंजर्स के साथ लेने लगी सेल्फी, वीडियो हो गया वायरल

30-Nov-2024 09:28 PM

By First Bihar

DESK: सोशल मीडिया पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाएगा यह कहना मुश्किल है। आए दिन मेट्रो से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। बता दें कि वायरल यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का नहीं है। 


जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ लड़कियां मेट्रो में तौलिये लपेटकर सफर करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये लड़कियां मेट्रो स्टेशन पर तौलिये लपेटे हुए खड़ी हैं। मेट्रो आते ही वे अंदर जाती हैं और यात्रियों के साथ सेल्फी लेने लगती हैं। उनके इस अंदाज ने मेट्रो में सवार लोगों को भी हैरान कर दिया।


 यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @mimisskate नाम के पेज पर शेयर किया गया है और अब तक इसे 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अब इस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लड़कियों का तौलिये लपेटकर मेट्रो में सफर करना लोगों के लिए भी अनोखा था। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया और वह तेजी से वायरल हो गया।


वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने के बाद यह और भी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर कोई लिख रहा है कि 'लगता है ये महिलाएं सीधे बाथरूम से मेट्रो पर आ गई हैं', तो कोई यह लिख रहा है कि 'मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगा, इन्होंने तो मेट्रो का माहौल खुशनुमा बना दिया। वही एक ने कमेंट्स किया है कि 'मेट्रो का यह सफर पैसेंजर्स को जिंदगी भर याद रहेगा।