ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मेट्रो का पिलर गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, पति और बेटी की...

मेट्रो का पिलर गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, पति और बेटी की हालत नाजुक

10-Jan-2023 07:58 PM

DESK: मंगलवार एक परिवार के लिए अमंगल बनकर सामने आया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जाता है कि मेट्रो का काम चल रहा था तभी एक पिलर का धांचा वहां से गुजर रही बाइक पर गिर गया। बाइक पर पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे। इस हादसे में महिला और ढाई साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। 


बताया जाता है कि पूरा परिवार बाइक से जा रहा था इसी दौरान पिलर अचानक उन पर गिर गया और सभी हादसे के शिकार हो गये। घटना बेंगलुरु के नागवारा की है इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बेंगलुरु मेट्रो के एमडी ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने की घोषणा कर दी है। 


वही अब इस हादसे पर सियासत भी तेज हो गयी है। कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने यहां तक कह दिया कि यह घटना 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार के कामकाज का नतीजा है। जबकि इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच का आदेश मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दिये हैं। 


घटना आउटर रिंग रोड की है जहां से अपने परिवार के साथ लोहिथ कुमार गुजर रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी तेजस्विनी और उनके जुड़वां बेटा-बेटी बैठे हुए थे। नम्मा मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य के दौरान लोहे की छड़ से बना पिलर का धांचा खड़ा होने से पहले उनकी बाईक पर गिर गया। हादसा इतनी भयावह थी कि मौके पर पत्नी और बेटे की मौत हो गयी। वही लोहिथ और उनकी बेटी बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

news image

news image

news image