ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

शादी से एक दिन पहले भाई ने बहन की कर दी हत्या, आपत्तिजनक फोटो देखने के बाद मारी गोली

24-Jan-2021 10:07 AM

DESK:  शादी की तैयारी पूरी हो गई थी. अगले दिन बारात आने वाली थी, लेकिन इस बीच भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना मेरठ के लिसाढ़ी की है. 

बहन की आपत्तिजनक फोटो देखने पर भड़का

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस युवती की शादी हो रही थी. उसका एक प्रेमी था. परिजनों ने दोनों के मुलाकात और बातचीत पर पाबंदी लगा दी थी. उसके बाद शादी किसी और लड़के से कर रहे थे. जिसके बाद शातिर प्रेमी ने प्रेमिका के भाई को कई आपत्तिजनक फोटो शादी से एक दिन पहले भेज दिया. यह फोटो दोनों के प्रेम प्रसंग चलने के दौरान का था. जिससे देख युवती का भाई भड़क गया और उसने अपनी बहन को गोली मार दी. 

शातिर प्रेमी ने भेजा फोटो

युवती के शातिर प्रेमी मेरठ के इस्लामाबाद का रहने वाला है. उसका नाम फिरदौस है. उसका और युवती बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन परिजनों को जब जानकारी हुई तो दोनों को अलग कर दिया. इस बीच शातिर प्रेमी ने प्रेमिका का मोबाइल में पहले से लिए हुए कई आपत्तिजनक फोटो उसके भाई को भेज दिया. फोटो के बाद घर में हंगामा हो गया. गुस्से में भाई ने अपनी बहन की सिर में गोली मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई. काफी देर तक युवती का शव घर में ही पड़ा रहा. इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी तो पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.