Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
15-Dec-2021 03:53 PM
DESK : किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर हिंसा मामले में एसआईटी ने जांच करते हुए इस पूरी घटना को सोची समझी साजिश करार दिया. इसके बाद इस घटना में शामिल सभी आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया. कोर्ट ने भी इसकी मंजूरी दे दी.
इधर, बेटे आशीष मिश्रा उर्फ़ मोनू पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट लगने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने अपना आपा खो दिया है. तिकुनिया हिंसा मामले में बेटे आशीष मिश्रा को फंसते देख पत्रकारों के सवाल पर बौखलाए अजय मिश्रा टेनी ने मीडियाकर्मियों पर गुस्सा निकालते हुए उन्हें अपशब्द बोला है.
बता दें कि लखीमपुर के ओयल में मदर चाइल्ड केयर के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी से जब बेटे आशीष मिश्रा पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यही सा#& जो मीडिया वाले हैं ना, एक निर्दोष आदमी को फंसाया है, शर्म नहीं आती है कितने गंदे लोग हैं.. हॉस्पिटल है, सब है, यह नहीं दिखाई देता है.' क्या जानना चाहते हो... एसआईटी से नहीं पूछे..'
इतना ही नहीं जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने पत्रकार पर हाथ उठाने की भी कोशिश की, लेकिन साथ में खड़े लोगों ने रोक लिया. इसके बाद फिर अजय मिश्रा टेनी ने पत्रकारों को गाली दी.
देश के गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी मीडिया पर बरसे
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 15, 2021
बेटे को लेकर सवाल पूछने पर पत्रकार को मारने दौर पड़े
टेनी के बेटे लखीमपुर मामले में है मुख्य आरोपी@ajaymishrteni @CMOfficeUP @AmitShah @yadavakhilesh @Mayawati @priyankagandhi @samajwadiparty #ajaymishrteni pic.twitter.com/B82zOKABum
क्या है मामला
बताते चलें कि लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा समेत सभी 13 आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. जांच अधिकारी की अर्जी पर कोर्ट ने मंगलवार को सभी आरोपियों पर हत्या गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से गाड़ी चलाने की धारा को हटाकर एक राय होकर हत्या का प्रयास और लाइसेंस असलहे के दुरुपयोग की धारा को मंजूरी दे दी है.