बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग
07-Feb-2023 02:50 PM
By First Bihar
MUNGER: समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर पहुंचे जहां उन्होंने निर्माणाधीन वानिकी महाविद्यालय का निरीक्षण किया और जिले में हुए विकास कार्यां का भी जायजा लिया। समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। तभी एक पत्रकार के सवाल पर वे ललन सिंह की तरफ देखने लगे। मुस्कुराते हुए आगे बढ़ने के दौरान सीएम ने कहा कि होगा..होगा..चिंता मत कीजिए..
दरअसल समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर में किये गये कार्यों की जानकारी देने के दौरान एक पत्रकार ने यह पूछ दिया कि मुंगेर के ऋषि कुंड और सीता कुंड में जैसा विकास होना चाहिए था नहीं हुआ है जबकि यहां पर्यटन की संभावनाएं है। इन जगहों पर लोग आने से कटराते हैं।
सवाल सुनते ही सीएम नीतीश पास खड़े जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद की तरफ देखने लगे। उनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि चिंता नहीं कीजिए सब होगा। फिर दोनों नेता हंसते हुए आगे बढ़ गये। मुख्यमंत्री से जब मीडिया ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सवाल किया तो वो इस पर भी बिना जवाब दिये निकल गये।
समाधान यात्रा के दौरान मुंगेर पहुंचे सीएम नीतीश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुंगेर देश के पौराणिक स्थलों में से एक हैं। जो भी यहां देखना था वो देख लिये है। इसके बाद दो अन्य जिलों में भी जाएंगे। लेकिन मीटिंग एक साथ करेंगे। लखीसराय और शेखपुरा जाने के बाद वहां के विकास कार्यों का भी जायजा लेंगे। इंजीनियरिंग तो पहले ही बना है मेडिकल कॉलेज मुंगेर में बनाने की योजना है। अभी वाणिकी महाविद्यालय का निर्माणकार्य चल रहा है।
इस दौरान सीएम नीतीश ने मुंगेर में किये गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान एक पत्रकार ने पूछ दिया कि मुंगेर में ऋषि कुंड और सीता कुंड है जहां पर्यटन की असीम संभावनाएं है लेकिन जिस तरह का विकास पर्यटन की दृष्टिकोण से होना चाहिए था वैसा नहीं हुआ है। यही कारण है कि लोग दोनों जगहों पर जाने से कतराते हैं। इस सवाल के बाद नीतीश कुमार मुस्कुराने लगे और पास खड़े ललन सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि चिंता नहीं कीजिए सब होगा। फिर हंसते हुए दोनों नेता वहां से आगे बढ़ गये।