गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
07-Jul-2024 03:54 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया कि परिजन काफी सदमें में हैं। MBA करने के बाद भी जब युवक को नौकरी नहीं मिली तो वह डिप्रेशन में चला गया और बड़ा कदम उठा लिया। युवक ने बनारस के एक होटल में जाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
वही इस घटना की खबर जब गोरखपुर स्थित मायके में रह रही पत्नी को लगी तो वो यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। पति की मौत के बाद वो छत पर चली गयी और ऊंचाई से कूदकर अपनी जान दे दी। पति की मौत के बाद पत्नी की भी जान चली गयी। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से परिजन भी हैरान हैं।
मृतक की पहचान 27 वर्षीय हरीश बगेश के रूप में हुई है जो बिहार के पटना स्थित बाढ़ का रहने वाला था जबकि मृतका संचिता श्रीवास्तव गोरखपुर की रहने वाली थी। दो साल पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। मिली जानकारी के अनुसार एमबीए की पढ़ाई करने के बाद हरीश बगेश मुंबई में एक प्राइवेट बैंक में काम करता था। लेकिन तभी पत्नी संचिता की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उसने नौकरी छोड़ दी और अपने ससुराल गोरखपुर में ही रहने लगा।
बेरोजगारी का दंश झेल रहा युवक पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था। ससुरालवालों को यह कहकर निकला था कि वह अपने घर पटना जा रहा है। लेकिन पटना जाने के बजाय वह बनारस चला गया। जहां सारनाथ के पास एक होटल में ठहर गया। जब उसने ऑनलाइन खाना मंगवाया तब यह मैसेज पत्नी के मोबाइल पर भी आ गया। जिसके बाद पत्नी को इस बात का पता चल गया कि उसका पति पटना नहीं गया बल्कि बनारस में ठहरा हुआ है।
फिर उसने पति को फोन लगाया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। तब पत्नी ने बनारस में रहने वाले एक जान पहचान के व्यक्ति को फोन किया और होटल में जाने को कहा। परिचित जब होटल गये और कमरे को खुलवाया तो देखा कि हरिश बगेश की लाश फंदे से लटकी हुई है। जब इस बात की जानकारी हुई तो पत्नी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई।
दौड़ते हुए संचिता छत पर चली गयी और ऊंचाई से छलांग लगा दी। जिसके कारण उसकी भी मौत हो गयी। उधर बनारस के होटल में युवक की लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से गांजा, सिगरेट, लाइटर, मोबाइल और पर्स बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।