Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
20-Jul-2020 07:51 AM
PATNA : मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. पटना समेत कई जिलों में दो से तीन घंटों अंदर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा अलर्ट में पटना के साथ-साथ अरवल, भोजपुर, बक्सर, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय और जहानाबाद में अगले 2 से 3 घंटों के बीच आंधी तूफान के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के द्वारा जारी किए अलर्ट के अनुसार इन जिलों में 8 बजे से लेकर अगले दो से तीन घंटों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
मौसम विभाग के तरफ से जारी किए गए अलर्ट में लिखा गया है कि अगले तीन घंटों के में पटना समेत सभी अन्य जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही वज्रपात होने की भी संभावना है. वज्रपात को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान लोग कम से कम घर से बाहर निकलें. यदि बारिश में फंस जाते है तो किसी भी पेड़ के नीचे न रुकें.