बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
17-Sep-2021 05:29 PM
MADHUBANI: झंझारपुर में सड़क किनारे झाड़ियों से मिले एक शख्स की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक के पत्नी और सास ने उसकी हत्या का षडयंत्र रचा था। हत्या के इस मामले का खुलासा झंझारपुर एसडीपीओ आशीष आनंद ने किया है।
झंझारपुर एसडीपीओ आशीष आनंद ने मामले का उद्भेदन करते हुए यह जानकारी दी है कि मृतक की पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
मृतक की पहचान पंडौल थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी मो. माशूक के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों का पिता था। उसकी हत्या का षडयंत्र पत्नी और सास ने मिलकर रची थी। पुलिसिया जांच में यह पता चला कि मो. माशूक की पत्नी नसीमा खातून का अपने ही मौसेरे भाई मो. सोनू के साथ कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसी कारण से पत्नी ने प्रेमी और उसके तीन साथियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया। इस साजिश में मृतक की सास भी शामिल थी। नसीमा के कहने पर प्रेमी सोनू ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर मो. माशूक को पहले शराब पिलायी फिर बाइक से उसे मेंहथ पुल के पास ले गये जहां धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गयी।
नशे की हालत में मो. माशूक की हत्या कर शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और मृतक की पत्नी, सास सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी को जेल भेजा गया है। इस मामले का खुलासा होने के बाद मृतक के परिजनों के साथ-साथ इलाके के लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।