NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
09-May-2024 03:28 PM
By First Bihar
PATNA : भीषण गर्मी को लेकर पटना डीएम ने 01 से 08 मई तक सुबह 10.30 बजे तक ही 10वीं तक की कक्षाएं संचालित करने का आदेश दिया था। लेकिन अचानक पटना का मौसम बदलते ही जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने अपने पिछले आदेश को निरस्त कर दिया है। अब सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षाओं का संचालन पहले की तरह किया जा सकता है।
पटना डीएम के आदेश में इस बात का जिक्र है कि वर्तमान समय में मौसम में सुधार को देखते हुए आदेश ज्ञापांक 5073/वि दिनांक 30.04.2024 द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के संदर्भ में लगाये गये प्रतिबंध को दिनांक 09.05.2024 के प्रभाव से निरस्त किया जाता है। अब विद्यालय अपने स्तर से सामान्य तरीके से शैक्षणिक गतिविधियों का निर्धारण कर सकते हैं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले पटना में प्रचंड गर्मी और तेज लू से लोग काफी परेशान थे। इस मौसम का प्रतिकूल प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने की संभावनाओं को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने पटना के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को यह आदेश जारी किया था कि प्राथमिक से 10वीं तक की सभी कक्षाओं का संचालन सुबह 10.30 बजे तक ही होगा। वही 11वीं और 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन में भी बड़ा बदलाव किया गया था। 11वीं और 12वीं की सभी कक्षाओं को सुबह 11.30 बजे तक संचालित करने की जिलाधिकारी ने अनुमति दी थी।
पटना डीएम ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि सुबह 11.30 से शाम 4.00 बजे तक किसी भी सरकारी और निजी स्कूलों में किसी भी कक्षा का संचालन नहीं किया जा सकता। पटना डीएम का यह आदेश 01 मई 8 मई तक प्रभावी रहा। लेकिन अचानक पटना में मौसम का मिजाज बदल गया। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। पटना में मौसम के करवट लेने के बाद जिलाधिकारी ने स्कूलों के टाइमिंग को लेकर अपने पूर्व के आदेश को निरस्त कर दिया है। पटना का मौसम बदलते ही जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने अपने पिछले आदेश को वापस ले लिया है। अब पहले की तरह स्कूलों का संचालन किया जा सकेगा।


