ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मौलाना साद के सभी बैंक अकाउंट किए गए सीज

06-May-2020 02:30 PM

DESK : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद पर बड़ी कार्रवाी की है. मौलान साद के जमात वाले सभी बैंक अकाउंट को सीज कर दिया गया है. क्राइम ब्रांच ने बैंक ऑफ इंडिया की (लाल कुआं ब्रांच) को सभी अकाउंट सीज करने का आदेश दिया है. 

बता दें कि जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को  संकेत मिले हैं कि इन खातों में गलत तरीके से पैसो का लेनदेन हुआ है. वहीं ईडी ने मौलाना साद के दो खास लोगों को नोटिस जारी किए हैं. इनमें से एक मरकज कोर ग्रुप का अहम सदस्य है जो इंतजामियां कमेटी में भी शामिल है. वहीं दूसरे शख्स के बारे में कहा जा रहा है कि वह हवाला ऑपरेटर है जो मौलान साद की पैसों को इधर-उधर भेजता था.

बता दें कि जमात के मुखिया मौलाना साद पर क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. सोमवार को क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद के बेटे से करीब 2 घंटे पूछताछ की. इस दौरान मरकज में आने वाले जमातियों से लेकर कई तरह की जानकारी हासिल की. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.