ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / मातम में बदली खुशियां, खाई में गिरी शादी से लौट रही तेज रफ़्तार...

मातम में बदली खुशियां, खाई में गिरी शादी से लौट रही तेज रफ़्तार कार; 4 की मौत

25-Apr-2024 01:23 PM

By First Bihar

DESK : देश के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो। ऐसे में अब एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया में शादी में शामिल होने जा रहे लोगों के साथ बड़ी दुर्घटना घटी है। इस दौरान 5 शख्स गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। लेकिन इस बीच कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के नीचे खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


बताया जा रहा है कि घटना बलिया के फेफना थाना के पास 24 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे की है। यहां राजू ढाबा से कुछ ही दूरी पर गाड़ी नंबर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। यह कार चितबड़ागांव की ओर जा रही थी. इस कार में 5 व्यक्ति सवार थे, जो कि एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 


इस दौरान कार फुल स्पीड से जा रही थी.इसी वजह से कार अनियंत्रित हो गई और पलक झपकते ही यह कार पलटकर सड़क के नीचे खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस दौरान वहां चींख-पुकार मच गई थी, जिसके बाद वहां स्थानीय लोगों ने कार में बैठे युवकों को जैसे-तैसे मशक्कत कर कार से बाहर निकाला और पुलिस को कॉल कर सूचना दी।