पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना
01-Jan-2022 07:48 AM
DESK : नए साल के मौके पर देवी दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आई है. बड़ा हादसा जम्मू कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर परिसर में हुआ है. भगदड़ मचने के कारण यहां 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. घटना आधी रात की बताई जा रही है. वैष्णो देवी भवन के पास भगदड़ हुई. जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. मरने वालों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं, तकरीबन दो दर्जन लोग इस भगदड़ में बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं.
आपको बता दें कि नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं. इस बार भीड़ इतनी ज्यादा थी कि भगदड़ की स्थिति बन गई. बरगढ़ बचने के कारण जो लोग भी भीड़ के नीचे आए वह या तो बुरी तरह से घायल हो गए या फिर उनकी मौत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो ₹200000 और घायलों को ₹50000 की आर्थिक मदद की घोषणा की है.
घटना में मारे गए ज्यादातर लोगों के बारे में जो जानकारी सामने आई है वह उत्तर प्रदेश और हरियाणा के रहने वाले हैं. घायलों का इलाज नारायणा अस्पताल में चल रहा है यहां के प्रभारी डॉ गोपाल दत्त के मुताबिक घायलों की कुल संख्या के बारे में फिलहाल साफ तौर पर नहीं बताया जा सकता. लेकिन जो लोग भी हादसे में मारे गए हैं उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा. घटना को लेकर जो जानकारी वैष्णो देवी भवन से सामने आई है. और जो जानकरी सोशल मीडिया के जरिए सामने आई हैं उसके मुताबिक रात के तकरीबन 2:30 बजे धक्का-मुक्की की स्थिति बनी थी. और उसके बाद भगदड़ मच गई. नए साल के पहले ही दिन यह बुरी खबर लोगों के सामने आई.