कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग
20-Aug-2023 08:01 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल से बड़ी खबर आ रही है जहां मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार हो गये। आनन-फानन में सभी को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज कराया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव में घर की महिलाएं खेत से मशरूम उखाड़कर लाई थी। मशरूम की सब्जी बनाने के बाद घर के सदस्यों को परोसा गया। मशरूम की सब्जी खाने के बाद एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी होने लगी। अचानक एक साथ परिवार के आठ सदस्यों की तबीयत बिगड़ गयी। इन सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल सभी की हालत पहले से बेहतर है।
मरीज के परिजन अभिषेक ने बताया कि बसबारी से मशरूम उखाड़ कर घर की महिलाएं लाई थी। इसका सब्जी बनाकर दस बजे सभी ने खाया फिर दो बजे सभी को उल्टी होने लगी। एक साथ घर के 8 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद सभी को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को पानी चढ़ाया गया है। जिसके बाद उल्टी रूक गयी है।