बिहार में नहीं थम रहा जमीन के विवाद का मामला, सासाराम में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर पलटने की घटना, समस्तीपुर में 2 की मौत बाढ़ में 20 छात्र घायल Bihar Crime News: रंगदारी की मांग को लेकर बदमाशों ने घरों पर की पत्थरबाजी, दहशत में इलाके के लोग Bihar Crime News: रंगदारी की मांग को लेकर बदमाशों ने घरों पर की पत्थरबाजी, दहशत में इलाके के लोग बिहार के बड़े उद्योगपति अजय कुमार सिंह पर जानलेवा हमला, 50 से अधिक लोगों ने की गाड़ी में तोड़फोड़ बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, दो आरोपी पटना से गिरफ्तार बिहार की राजनीति के औरंगजेब हैं तेजस्वी यादव, RJD के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले युवा चेतना के सुप्रीमो, कहा..अपने पिता को ही साईड कर दिया राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी ने किया ट्वीट, कहा..अब सत्य की विजय का दौर शुरू होगा Bihar School News: बिहार के एक लाख स्कूलों को करना होगा यह बड़ा काम, लास्ट डेट नजदीक; शिक्षा विभाग ने सभी DEO को जारी किया निर्देश Bihar School News: बिहार के एक लाख स्कूलों को करना होगा यह बड़ा काम, लास्ट डेट नजदीक; शिक्षा विभाग ने सभी DEO को जारी किया निर्देश
17-Feb-2023 10:10 PM
By First Bihar
ARARIA: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना अररिया से सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। आरोपी पिता पिछले एक महीने से अपनी सात साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। जब पीड़ित लड़की इसका विरोध करती थी तो आरोपी पिता उसके साथ मारपीट किया करता था। घटना जलालगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
बताया जा रहा है कि सिकटी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित लड़की की मां का देहांत चार महीने पहले हो गया था। पीड़ित लड़की का एक पांच साल का भाई भी है। करीब एक महीने से आरोपी पिता अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। जब लड़की इसका विरोध करती तो आरोपी उसे तरह तरह से प्रताड़ित किया करता था। गुरुवार को जब आरोपी पिता लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था तभी वह घर से भाग निकली।
बदहवास बच्ची किसी तरह से भागकर जलालगढ थाना क्षेत्र स्थित हरिश्चंद्रपुर रेलवे गुमटी के पास पहुंची थी। जब वहां मौजूद लोगों ने लड़की से पूछताछ की तो मामला जानकर हैरान रह गए। इसी बीच आरोपी पिता भी मौके पर पहुंच गया। फिर क्या था लोगों ने आरोपी को धर दबोचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।