ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

बचना है तो मास्क लगाना जरूरी है, केंद्र सरकार ने आम लोगों के लिए जारी की एडवाजरी

बचना है तो मास्क लगाना जरूरी है, केंद्र सरकार ने आम लोगों के लिए जारी की एडवाजरी

05-Apr-2020 09:03 AM

DESK : कोरोना वायरस  के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसके संक्रमण को रोकने के लिए शनिवार को केंद्र सरकार के तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. सरकार ने लोगों से 'घर पर बना मास्क' लगाने को कहा है. 

जब भी लोग बाहर निकले तो घर पर बना मास्क जरुर लगा कर निकलें.  एडवाइजरी में सरकार ने कहा कि ऐसे मास्क के इस्तेमाल से बड़े पैमाने पर समुदाय का बचाव होगा और कई देशों ने घर में बने मास्क के आम लोगों के लिये फायदेमंद होने का दावा किया है. 

सरकार के तरफ से जारी की गई एडवाइजरी में यह कहा गया है कि घर में बने मास्क  निश्चित रूप से सफाई में मददगार हैं. लेकिन यह भी साफ कर दिया गया है कि घर में बने मास्क स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड-19 के मरीजों का इलाज या उनके संपर्क में रह रहे लोगों के लिए नहीं है. इन सबको खास  तौर पर बचाव के लिए बनाए गए मास्क को पहनने की जरुरत है.  जो लोग स्वस्थ्य हैं, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ नहीं है वे घर में बने फिर से इस्तेमाल हो सकने वाले मास्क का इस्तेमाल घरों से बाहर निकलने के दौरान कर सकते हैं,.