ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / मस्जिद परिसर में हुई हिंदू लड़की की धूमधाम से शादी, CM ने फोटो...

मस्जिद परिसर में हुई हिंदू लड़की की धूमधाम से शादी, CM ने फोटो शेयर कर की तारीफ

20-Jan-2020 10:16 AM

DESK : मस्जिद परिसर में ही एक हिंदू लड़की की शादी कराकर मुस्लिम समाज ने केरल के अलापूझा में मानवता की मिसाल पेश की है. केरल के सीएम पिनराई विजयन ने खुद इस शादी की फोटोज फेसबुक पर शेयर कर मुस्लिम समाज के लोगों के इस कदम की  तारीफ की है. 

news image

खबर के मुताबिक केरल के अलापूझा के चेरुवल्ली स्थित जुमा मस्जिद में रविवार को पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से एक लड़की की शादी कराई गई. मस्जिद कमिटी ने शादी के बाद भोज का भी आयोजन किया था, जिसमें हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए. 

news image

बताया जाता है कि 22 साल के अंजू के पिता की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी. जिसके बाद से उसके घर की हालत खराब चल रही थी. पैसे के कारण शादी के लिए खर्चों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था. ऐसे में अंजू की मां ने बेटी की शादी के लिए स्थानीय मस्जिद से आर्थिक मदद मांगी. 

news image

रविवार को शादी के लिए मस्जिद परिसर में फूलों की सजावट की गई और मंडप बनाया गया. इसके बाद पूरे रीति रिवाज से अंजू और शरद की शादी संपन्न हुई. शादी के बाद मेहमानों को भोज भी दिया गया जिसमें लोगों को शाकाहारी व्यंजन परोसा गया.  इस शादी में दोनों समुदाय के एक हजार लोग शामिल हुए. इसके साथ ही जेवरचेरुवल्ली जमात कमेटी ने दुल्हन को 10 जेवर और 2 लाख रुपए उपहार में भी दिए. सोशल मीडिया पर इस नए जोड़े को बधाई दिया जा रहा है और मुस्लिम जमात के इस कदम की तारीफ की जा रही है.