प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर
29-May-2020 07:22 PM
AHMEDABAD : देश के मशहूर एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला का निधन हो गया है. 89 वर्ष की उम्र में अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है. साल 2014 में एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला ने सबसे पहले नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी. गुजरात के मुख्यमंत्री ने उनकी मौत पर दुःख जताया है.
कई दिनों से बीमार
जाने-माने ज्योतिषी बेजन दारूवाला कई दिनों से बीमार चल रहे थे. गुजरात में अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि वह कोरोना वायरस से पीड़ित थे. हालांकि उनके परिजनों ने इस बात से इनकार किया है. मीडिया खबरों के मुताबिक वह पिछले हफ्ते से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे.
कोरोना के लिए अब एक कठिन समय होगा
बेजान दारूवाला के बेटे नास्तुर दारूवाला ने मीडिया को बताया कि निमोनिया और ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी मृत्यु हुई है. गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने बेजान दारूवाला के निधन पर दुख जताया है. बेजान दारूवाला पूरी दुनिया में अपनी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर थे. जब भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण फैल रहा था, तब उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि कोरोना के लिए अब एक कठिन समय होगा. उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं.
संजय गांधी की मौत के बारे में भी भविष्यवाणी की थी
उन्होंने 2014 और 2019 में मोदी की जीत की भविष्यवाणी की थी. दोनों ही लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी. बेजान दारूवाला ने ही यह भविष्यवाणी की थी कि संजय गांधी की दुर्घटना में मौत होगी. 23 जून 1980 को संजय गांधी की सफदरजंग हवाई अड्डे के पास एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई ही.