Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
11-Aug-2022 06:34 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: मरीज की मौत के बाद हाजीपुर में जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट की। इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने घंटों हंगामा मचाया।
वैशाली जिले के हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल रोड में निजी नर्सिंग होम में प्रसव के लिए महिला को भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। जिससे गुस्साएं परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की और स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट भी किया।
मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया है। मृतका की पहचान तेरसिया गांव निवासी राजीव पासवान की पत्नी सीमा कुमारी के रूप में हुई है। महिला को प्रसव के लिए सदर अस्पताल रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
जहां ऑपरेशन के दौरान नस कट जाने से ब्लीडिंग बंद नहीं हुआ जिसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इलाज में लापरवही का आरोप परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया और नर्सिंग होम में घंटों तोड़फोड़ की। फिलहाल पुलिस ने लोगों को शांत कराया और मामले की छानबीन शुरू की।