ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / समय पर नहीं मिला एंबुलेंस, नवजात और एक्ट्रेस की हुई मौत

समय पर नहीं मिला एंबुलेंस, नवजात और एक्ट्रेस की हुई मौत

22-Oct-2019 04:51 PM

MUMBAI: महाराष्ट्र में समय पर एंबुलेंस नहीं मिला जिसके कारण मराठी एक्ट्रेस पूजा झुंजर और उसके नवजात की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना गोरेगांव की है. 

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को प्रसवपीड़ा होने पर परिजन गोरेगांव स्थिति प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में ले गए. वहां पर नवजात की मौत हो गई. डॉक्टरों ने एक्ट्रेस को दूसरे हॉस्पिटल में जाने को बोला. इसको लेकर परिजन एंबुलेंस खोजते रहे, लेकिन हॉस्पिटल में एंबुलेंस नहीं मिला. जिसके बाद प्राइवेट एंबुलेंस कर हॉस्पिटल लेकर परिजन गए. तब तक देर हो चुकी थी. हिंगोली ले जाने के दौरान एक्ट्रेस की रास्ते में ही मौत हो गई.

 गोरेगांव से हिंगोली सिविल हॉस्पिटल 40 किमी दूर था. पूजा कई मराठी फिल्मों में काम कर चुकी थी. जिसमें वह दो फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई थी और वह प्रेग्नेंट होने के कारण 6 माह से घर पर थी. पूजा की मौत की सूचना मिलने के बाद मराठी फिल्मों के एक्टर,एक्ट्रेस और निर्माताओं ने शोक जताया है.