ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / नीतीश सरकार के मंत्री को हुआ कोरोना, मंत्री विनोद सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव

नीतीश सरकार के मंत्री को हुआ कोरोना, मंत्री विनोद सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव

28-Jun-2020 02:08 PM

PATNA : कोरोना से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. नीतीश सरकार के पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. बिहार सरकार का कोई मंत्री पहली बार कोरोना संक्रमित पाया गया है.

 विनोद कुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव होने की खुद पुष्टि की है. उन्होंने खुद फर्स्ट बिहार झारखंड से फोन पर बातचीत के दौरान पॉजिटिव होने की पुष्टि की है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें कटिहार स्थित विनायक होटल में आइसोलेट किया है.

 मंत्री विनोद कुमार सिंह ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह पालन कर रहे थे. लेकिन उन्हें खुद समझ में नहीं आ रहा कि संक्रमण उन तक कैसे पहुंचा. कटिहार के सिविल सर्जन ने कहा है कि मंत्री विनोद सिंह के परिवार के साथ साथ उनके स्टाफ और संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा.  बता दें कि कुछ दिन पहले ही आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना पॉजिटिव निकले थे. इनका इलाज पटना एम्स में चल रहा था. अब वह पूरी तरह से ठीक हो चुके है.