महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
27-Sep-2020 12:24 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव की घोषणा के बावजूद किसी भी राजनीतिक दल ने अब तक अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है. भारतीय जनता पार्टी अब तक सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर भी कोई फैसला नहीं ले पाई है. लेकिन मौजूदा जनप्रतिनिधियों को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी बढ़ी हुई है. भारतीय जनता पार्टी कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री और लखीसराय से विधायक विजय सिन्हा के खिलाफ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है.
लखीसराय से सैकड़ों की संख्या में प्रदेश से बीजेपी कार्यालय पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखीसराय से उम्मीदवार बदलने की मांग की है. इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंत्री विजय सिन्हा ने पार्टी और संगठन के लिए मजबूती से काम नहीं किया और ना ही क्षेत्र के विकास पर फोकस किया है. ऐसे में अब पार्टी को वहां उम्मीदवार देना चाहिए.
आपको बता दें कि पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के बाद से ही मंत्री विजय सिन्हा का उनके क्षेत्र में विरोध हो रहा है. मंत्री जी को लेकर पार्टी के ही कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी है. उनके खिलाफ मोर्चा खोलने के कारण पिछले दिनों जिले के कई नेताओं पर नेतृत्व में कार्यवाही भी की गई थी. लेकिन अब मंत्री विजय सिन्हा के खिलाफ नाराजगी प्रदेश कार्यालय तक पहुंच चुकी है.