ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / मंत्री सुरेंद्र राम की फिसली जुबान, महागठबंधन की जगह एनडीए को जिताने की...

मंत्री सुरेंद्र राम की फिसली जुबान, महागठबंधन की जगह एनडीए को जिताने की कर डाली अपील

29-Mar-2023 09:58 AM

By First Bihar

ARA : बिहार में आने वाले दिनों में विधान परिषद् के पांच सीटों पर उपचुनाव होना है। इस चुनाव में  एनडीए और महागठबंधन के बीच एक दूसरे को धूल चटाने की जबरदस्त लड़ाई चल रही है। इसी बीच अब आरा में चुनाव प्रचार के क्रम में राज्य सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की जुबान फिसल गई। उन्होंने महागठबंधन की बजाय एनडीए की जीत की अपील कर दी। 


दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र राम और मंत्री जितेंद्र राय ने विधान परिषद् चुनाव को लेकर भोजपुर का दौरा किया। जहां सुरेंद्र राम ने कहा कि एनडीए के अच्छे उम्मीदवार को जिताएं।  सुरेंद्र राम की जुबान से जैसे ही एनडीए के लिए जीत का शब्द निकला, वैसे ही मंत्री जितेंद्र राय और अन्य विधायक उनका चेहरा देखने लगे। हालांकि,तुरंत मंत्री ने बात को संभालने की कोशिश की और कहा कि महागठबंधन प्रत्याशी को जिताने का अपील की। 



मालूम हो कि, महागठबंधन की तरफ से विधान परिषद के गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव श्याम और गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पुनीत कुमार चुनावी मैदान में हैं। इस दौरान महागठबंधन के नेता अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए खूब जोर लगा रहे हैं। इसी को लेकर आरा के एक निजी रिसोर्ट में महागठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद महागठबंधन के नेता प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंत्री की जुबान फिसल गई। 



इधर, जब मंत्री से उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के तरफ से किए गए 10 लाख लोगों को नौकरी के वादे पर भी सवाल पूछा गया तो इस पर वो गोल मोल जवाब देते हुए कहा कि. बीते वर्ष में लाखों लोगों को नौकरी दी गई है और आगे भी लाखों बेरोजगार लोगों को नौकरी देने की बात सरकार द्वारा की जा रही है। जबकि सम्राट चौधरी को बिहार का योगी बताने जाने वाले पोस्टर पर उन्होंने कहा कि, 75% लोग योगी के बुलडोजर राज का विरोध कर रहे हैं और बिहार में तो लोग ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं।