मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
06-Jul-2023 01:04 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: बड़ी खबर बिहार की सियासत से आ रही है। शिक्षा विभाग में मंत्री और अधिकारी के बीच विवाद को लेकर सरकार की हुई फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आए हैं और सीएम आवास में आपात बैठक बुलाई है। बैठक में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक मौजूद हैं।
दरअसल, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने शिक्षा विभाग के अपर सचिव के कामकाज पर सवाल उठाते हुए पीत पत्र लिखा था। इस पीत पत्र में आरोप लगाया गया था कि बिना मंत्री से बातचीत किए विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक फैसले ले रहे हैं, जिससे सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। विभाग की तरफ से मंत्री के पीत पत्र का जवाब देते हुए केके पाठक ने चंद्रशेखर के आप्त सचिव पर ही सवाल उठा दिया और शिक्षा विभाग में उनकी एंट्री पर रोक लगा दिया। इस विवाद ने सियासी रूप ले लिया है और सरकार की खूब फजीहत हो रही है।
शिक्षा मंत्री और विभागीय सचिव के बीच छिड़े संग्राम को लेकर सरकार की हुई फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास में आपात बैठक बुलाई। सीएम आवास एक अणे मार्ग पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और अपर मुख्य सचिव के के पाठक को बुलाया गया। इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री बीजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे।
बैठक में चंद्रशेखर और केके पाठक के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई है हालांकि बैठक के बाद सीएम आवास से बाहर निकले मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि शिक्षा विभाग के डेवलपमेंट को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गए थे, केके पाठक मुख्यमंत्री आवास से मौजूद थे या इसकी जानकारी नहीं है। पीठ पत्र विवाद पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे अभी इसकी समीक्षा कर रहे हैं।