Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
10-May-2020 06:06 PM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों का ठीकरा नीतीश सरकार के मंत्री ने प्रवासी बिहारियों पर फोड़ा है. नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि अन्य राज्यों में फंसे बिहारियों को वापस लाकर हमने गलती कर दी है. प्रमोद कुमार ने कहा है कि प्रवासियों के आने से संक्रमण का आंकड़ा बढ़ा है. बिहार की कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बीजेपी के कई विधायकों और विधान पार्षदों ने इस सच को कबूल किया है.
प्रमोद कुमार ने कहा है कि प्रवासी बिहारियों के आने से संक्रमण का दायरा बढ़ा है. किशनगंज इलाके में जो भी नए के आए हैं वह सभी बाहर से आए लोगों की वजह से है.प्रमोद कुमार ने कहा है किसीवान जिले के अंदर भी जो संक्रमण के नए मामले आए हैं वह प्रवासियों से जुड़े हुए हैं. प्रमोद कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक लगातार यह बात कह रहे हैं कि सतर्कता अगर जाएगी तो दुर्घटना घटेगी. प्रमोद कुमार ने कहा है कि जनमानस को बहुत लंबे अरसे तक धैर्य के जरिए नहीं रोका नहीं जा सकता था.
प्रमोद कुमार ने कहा है कि प्रवासियों को एक जगह से दूसरे जगह जाने की इजाजत देना बड़ी गलती है. यह केवल बिहार का मामला नहीं है बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर जो लोग इधर से उधर गए वह संक्रमण को बढ़ा रहा है.