BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
12-Jun-2022 07:05 PM
RANCHI: बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर शुक्रवार को रांची में जानलेवा हमला हुआ था। रांची पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला निवासी 19 वर्षीय मो. अनीश के रूप में हुई है।
बता दें कि मेन रोड क्षेत्र में उपद्रवियों के पथराव से कई पुलिसकर्मी समेत अन्य लोग घायल हुए थे। वहीं उपद्रवियों ने वाहनों को भी निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इस घटना के बाद से पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी और लगातार उपद्रवियों की धर-पकड़ में लगी है। इसी दौरान आज बिहार के मंत्री पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेता नूपूर शर्मा ने पिछले दिनों टिप्पणी की थी। इसी के विरोध में बीते शुक्रवार को रांची में जमकर प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान वाहनों में आग लगा दी गई थी और जमकर तोड़फोड़ की गयी थी। हालात को देखते हुए रांची में कर्फ्यू लगा दिया गया था और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दिया गया था।
प्रदर्शन के दौरान बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर भी जानलेवा हमला हुआ था। हालांकि इस दौरान वे बाल-बाल बच गये। इस दौरान उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वे किसी तरह वहां से जान बचाकर भागने में सफल रहे। इस घटना की निंदा करते हुए बीजेपी नेताओं ने हेमंत सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।