अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
19-Nov-2020 07:54 AM
PATNA : नीतीश कैबिनेट में पहली बार मंत्री बनाए गए जेडीयू विधायक के मेवालाल को लेकर सरकार की फजीहत से जारी है। नियुक्ति घोटाला मामले में आरोपी मंत्री मेवालाल के मुद्दे पर विपक्ष नीतीश सरकार को बख्शने के मूड में नजर नहीं आ रहा। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सुबह सवेरे मंत्री मेवालाल को लेकर नीतीश सरकार के ऊपर कई सवाल दागे हैं।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हत्या और भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में आईपीसी की 409, 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत आरोपी मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाने से बिहार वासियों को क्या शिक्षा मिलती है? तेजस्वी यादव ने यह लिखते हुए पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की तरफ से मेवालाल के ऊपर लगाए गए आरोपों वाले पुराने बयानों को भी साझा किया है। साथ ही साथ बीयू नियुक्ति घोटाला में मेवालाल की तलाश में हुई छापेमारी की खबरें भी साझा की हैं। तेजस्वी यादव लगातार मंत्री मेवालाल के मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं।
इसके पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री मेवालाल चौधरी को तलब किया था। दोनों नेताओं के बीच किस बात को लेकर चर्चा हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन सियासी गलियारे में कयासों का बाजार गर्म रहा। मंत्री मेवालाल चौधरी आज बतौर शिक्षा मंत्री अपना कार्यभार संभालेंगे। उनकी तरफ से दी गई जानकारी में आज दोपहर 12 बजे वह शिक्षा विभाग में जाकर अपना कार्यभार लेंगे। मंत्री मेवालाल चौधरी के ऊपर गंभीर आरोप हैं बावजूद इसके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी कैबिनेट में जगह दी है जिसे लेकर वह लगातार घिरे हुए हैं।