ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / साढ़े तीन महीने बाद कोरोना मरीजों का हाल जानने निकले मंत्री मंगल पांडे,...

साढ़े तीन महीने बाद कोरोना मरीजों का हाल जानने निकले मंत्री मंगल पांडे, पीपीई किट पहनकर NMCH का किया दौरा

23-Jul-2020 03:31 PM

By Badal

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के बेकाबू हालात को देखते हुए अब धीरे-धीरे सरकार की नींद टूट रही है। साढे 3 महीने के बात कोरोना काल में पहली बार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे मरीजों का हालचाल जानने निकले हैं। मंगल पांडे ने पटना के NMCH का दौरा किया है। 


पीपीई किट से लैस होकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे आज NMCH पहुंचे हैं। वहां उन्होंने कोविड-19 आईसीयू में पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना है। साथ ही साथ अस्पताल प्रबंधन से भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने रोस्टर के मुताबिक के डॉक्टरों की ड्यूटी के बारे में पूरी रिपोर्ट ली है। उन्होंने अगले 2 से 3 दिनों में नया हेल्पडेस्क बनाए जाने का निर्देश भी दिया है। स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे ने NMCH का निरीक्षण करने के दौरान कहा है कि अस्पताल सुपरिटेंडेंट उन्होंने मरीजों की शिकायत दूर करने का निर्देश दिया है। 


NMCH से लगातार मिल रही शिकायतों के बीच मंगल पांडे ने कहा है कि अब किसी भी मरीज की मृत्यु होने के 2 से 3 घंटे के अंदर उनके परिजनों के सहयोग से अंत्येष्टि कर दी जाएगी। साथ ही साथ अस्पताल में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति जारी रहे इसका भी निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि NMCH में लगातार कोरोना मरीजों की मौत के बाद उनकी डेडबॉडी पड़े रहने की शिकायतें मिल रही थीं। कई तरह के वीडियो भी वायरल हुए थे। लगातार सरकार की फजीहत हो रही थी और इन तमाम चुनौतियों के बीच स्वास्थ्य मंत्री आज एक्शन में दिखे हैं।