तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
03-Aug-2021 01:07 PM
PATNA : नीतीश कुमार के नेतृत्व पर बीजेपी कोटे से मंत्री सम्राट चौधरी ने इतने सवाल खड़े कर दिए कि बीजेपी और जेडीयू के बीच रिश्तो में कड़वाहट आ गई. मंत्री सम्राट चौधरी एक तरफ जहां नीतीश के नेतृत्व को मजबूरी करने से तो बताते नहीं थक रहे. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के दूसरे मंत्री बहुत संभल कर बयान दे रहे हैं. डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के बाद अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी विवादित मुद्दों पर संभल संभलकर बयान दिया है.
बीजेपी ऑफिस में सहयोग कार्यक्रम के दौरान फरियादियों से मुलाकात करने के बाद मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार में एनडीए एकजुट है और सरकार ना केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगी. बल्कि 5 साल बाद भी एनडीए की सरकार ही बनेगी. मंत्री मंगल पांडे से जब इस दावे के बीच यह सवाल हुआ कि क्या नीतीश कुमार 5 साल बाद फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे. तो वह इस सवाल को टाल गए.
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि जातीय जनगणना का मसला हो या फिर पेगासस कांड , यह दोनों केंद्र से जुड़े मामले हैं और उस पर हमारा केंद्रीय नेतृत्व अपनी राय जाहिर कर चुका है. मैं बिहार सरकार का मंत्री हूं और यह मामले मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर के हैं.
मंत्री मंगल पांडेय ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री का जनता दरबार हो या बीजेपी का सहयोग, ये दोनों जनता की मदद के लिए आयेजित है. जनता की मदद के कार्यक्रम को प्रतिस्पर्धा से नहीं जोड़ा जाए. मंगल पांडेय ने सम्राट चौधरी के बयान के बाद ये भी कहा कि कुछ दल साथ मिलकर काम कर रहे हैं. विचार का मतभेद होता है. मगर उस मतभेद से सरकार चलाने में कोई दिक्कत नहीं है. हालांकि बिहार में 5 साल नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चलेगी.
मंगल पांडेय ने बिहार में सरकार ने हालात को सुधारा है. स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है. उसका असर बिहार में दिख रहा है. पीएमसीएच देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है. लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर मंगल पांडेय ने कहा कि वह चिराग पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भी बहुत बात करते थे. क्या हुआ, यह सब जानते हैं.