Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
06-May-2024 11:41 AM
By First Bihar
PATNA : झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड़ से अधिक की नकदी मिलने के बाद इस मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। ईडी की छापेमारी में मंत्री के पीए के ठिकानों से इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद बिहार में भी इसे लेकर सत्ताधारी दल हमला बोलने लगे हैं।
दरअसल, रांची के सेल सिटी समेत कुल 9 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के घरेलू सहायक के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। बरामद कैश 25 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
मंत्री के करीबी के घर से इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि ये सभी लुटेरे हैं। लालू प्रसाद का परिवार हो या झारखंड में शिबू सोरेन का परिवार! ये लोग देश को लूटने वाले हैं और लुटने वालों पर जब सरकार कार्रवाई करती है तो उनको दर्द तो होगा ही।
वहीं जेडीयू के विधान पार्षद संजय कुमार सिंह ने कहा कि देखने वाली बात यह है कि किस लेबल पर लोग पैसा कमाकर क्या करते रहे हैं। इससे पहले भी झारखंड में ऐसी घटना सामने आई थी। कितना बड़ा कैश पकड़ा गया था। इसका मतलब है कि विपक्ष के जो लोग किस स्केल पर गलत तरीके से पैसा कमाकर चुनाव में उसका दुरुपयोग कर रहे हैं। सबकुछ स्पष्ट तौर पर दिख रहा है। देश की जनता भी सबकुछ देख रही है और इस चुनाव में उनका हिसाब करेगी।