सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार
03-Dec-2021 12:21 PM
PATNA : मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ हुई बदसलूकी का मामला डीएम-एसएसपी के माफ़ी मांगने के बाद अब ख़तम हो गया है. मंत्री जीवेश मिश्रा ने आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान ही विधानसभा में इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने अधिकारियों को माफ कर दिया है.
लेकिन राजद विधायक तेजप्रताप यादव ने इस मामले पर ट्वीट कर मंत्री के साथ-साथ नीतीश कुमार को भी निशाने पर ले लिया है. तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि- ले लोटा, अब आधी रात को मिश्राजी भी 'पलटू कुमार' की तरह पलटी मार गए..! ध्यान देने योग्य बातें :- मैं बात उस भीगी बिल्ली की कर रहा हूँ जो कल अपने-आप को 'सरकार' बता रहा था.
इस ट्वीट से साफ़ है कि विपक्ष इस मामले को इतनी जल्दी खत्म नहीं करना चाह रहा है. विपक्षी नेताओं ने इसको लेकर विधानसभा में खूब हंगामा भी किया था.
दरअसल, बीती रात पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा चुपके से मंत्री के आवास पर गए. थे फर्स्ट बिहार में इस मामले पर लाइव रिपोर्टिंग की जिसके बाद डीएम और एसएसपी वहां से निकल गए.
मंत्री देवेश मिश्रा ने रात के वक्त तो कुछ नहीं कहा लेकिन आज विधानसभा में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि डीएम और एसएसपी उनसे माफी मांगने आए थे. अब मंत्री जी ने दोनों अधिकारियों को माफ कर दिया है और इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप भी हो गया है.