पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
20-Jan-2020 02:52 PM
PATNA : जल जीवन हरियाली को लेकर बनाई गई मानव श्रृंखला में आरजेडी और कांग्रेस के कई विधायकों का शामिल होना इस बात का संकेत है कि विपक्ष के विधायक एकजुट नहीं हैं। विपक्षी एकजुटता को लेकर जेडीयू नेता और नीतीश कैबिनेट के मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा दावा किया है। अशोक चौधरी ने कहा है कि महागठबंधन में जल्द ही बड़ी टूट होने वाली है।
अशोक चौधरी ने कहा है कि आरजेडी और कांग्रेस के कई विधायक जेडीयू के संपर्क में हैं और समय आने पर वह पाला बदल लेंगे। अशोक चौधरी ने कहा है कि कोई भी विधायक जीतने वाले नेता का नेतृत्व चाहता है ना कि हारने वाले का। 2015 के विधानसभा चुनाव मैं नीतीश कुमार के नेतृत्व के कारण विधायकों को जीत हासिल हुई थी और अब आरजेडी और कांग्रेस के कई विधायक इस बात को भलीभांति महसूस करने लगे हैं।
बता दें कि मानव श्रृंखला के दौरान आरजेडी और कांग्रेस के कई नेताओं का नीतीश प्रेम खुलकर सामने आया था। मुजफ्फरपुर के गायघाट से आरजेडी के विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया। वहीं, दरभंगा में केवटी के आरजेडी विधायक फराज फातमी अपने पिता मोहम्मद अली अशरफ फातमी के साथ कर्पूरी चौक पर मानव श्रृंखला में शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर आरजेडी के एमएलसी संजय प्रसाद ने भी जमुई में मानव कतार में शामिल होकर आरजेडी की टेंशन बढ़ा दी थी।
वहीं मानव श्रृंखला का आयोजन न सिर्फ आरजेडी बल्कि कांग्रेस के लिए भी तनाव बढ़ाने वाला साबित हुआ। नवादा में गोविंदपुर से कांग्रेस की विधायक पूर्णिमा यादव अपने पति और जेडीयू विधायक कौशल यादव के साथ न सिर्फ इस आयोजन में शामिल हुईं, बल्कि सीएम नीतीश कुमार का खूब गुणगान भी किया। वहीं, बक्सर में कांग्रेस विधायक संजय तिवारी भी मानव श्रृंखला का हिस्सा बने थे।