Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
31-Jul-2020 09:20 AM
PATNA : आगामी 3 अगस्त से शुरू होने वाले बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र को लेकर आज सर्वदलीय बैठक आयोजित होगी। ज्ञान भवन में इस सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार समेत सभी दलों के प्रतिनिधि इस सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे।
कोरोना काल में संक्रमण से बचाव के मद्देनजर विधानमंडल का मानसून सत्र इस बार पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होगा। राज्यपाल ने ज्ञान भवन में मानसून सत्र की बैठक आयोजित करने के लिए आदेश जारी कर दिया था। अब ज्ञान भवन में सत्र आयोजित करने को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछले 4 दिनों से ज्ञान भवन के अंदर विधानसभा का स्वरूप तैयार किया जा रहा है अध्यक्ष के आसन सत्ता पक्ष का एरिया और विपक्ष के सदस्यों के बैठने के लिए अलग-अलग जगह निश्चित की जा रही है।
ज्ञान भवन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मानसून सत्र की बैठक आयोजित होगी। हालांकि यह सत्र महज 3 दिनों का होगा लेकिन बावजूद इसके संक्रमण से बचाव के लिए हर कदम उठाए जा रहे हैं। आज होने वाली सर्वदलीय बैठक में दोनों सदनों के प्रमुख सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ इस बात पर मंथन करेंगे कि कोरोना का हाल में सत्र को कैसे सुचारू तरीके से चलाया जाए। विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने 1 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाई है.