ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / मांझी तो दूर कोआर्डिनेशन कमेटी की बात भी नहीं सुनना चाहते हैं...

मांझी तो दूर कोआर्डिनेशन कमेटी की बात भी नहीं सुनना चाहते हैं तेजस्वी, JMM को महागठबंधन में एडजस्ट करेंगे

29-Jun-2020 05:25 PM

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भले ही महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी के गठन की मांग को पकड़े बैठे हो लेकिन तेजस्वी यादव उनको पहले दिन से ही तवज्जो नहीं दे रहे. मांझी तो दूर तेजस्वी यादव को कोआर्डिनेशन कमेटी की बात सुनना भी पसंद नहीं है. तेजस्वी यादव ने अपने रुख से एक बार फिर मांझी को यह संकेत दे दिया है कि वह महागठबंधन में अपने भविष्य को लेकर जो फैसला करना चाहते हैं. इसके लिए स्वतंत्र हैं.


आरजेडी के तीनों उम्मीदवारों के निर्विरोध विधान परिषद के लिए निर्वाचित होने के बाद तेजस्वी खुद विधानसभा पहुंचे थे. अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को एमएलसी चुने जाने पर तेजस्वी ने बधाई दी और साथ ही साथ इस बात का दावा भी कर दिया है कि विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत की तस्वीर इससे बड़ी नजर आएगी. सोचना चाहिए कि वर्तमान सरकार ने क्या काम किया है. हमसे गलती हुई तो जनता ने हमें शासन से बाहर रखा.




इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी महागठबंधन के अंदर एडजस्ट किया जायेगा. तेजस्वी ने कहा है कि जेएमएम के साथ हमारा झारखंड में गठबंधन है और हम यहां भी उसे अपने साथ रखेंगे. हालांकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ऐलान कर दिया है कि वह 13 सीटों पर बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी. जेएमएम ने कहा है कि हम इस मसले पर बातचीत करेंगे.