Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
19-Aug-2020 12:23 PM
PATNA : महागठबंधन में किनारे लगा दिए गए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अब एक बार फिर एनडीए में वापसी को तैयार खड़े हैं। मांझी ने अपनी पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक 20 अगस्त को बुलाई है। लेकिन इस बैठक के पहले मांझी एनडीए में वापसी का पूरा खाका तैयार कर लेना चाहते हैं।
एनडीए में मांझी की वापसी का प्लान तैयार करने के लिए उनकी मुलाकात से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हो सकती है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जीतन राम मांझी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। इस मुलाकात में मांझी के एनडीए में शामिल होने का फार्मूला तय किया जाएगा जिसके बाद खुद जितना मांझी अपनी पार्टी के नेताओं को फैसले की जानकारी देंगे।
दरअसल महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति हो जाने के बाद मांझी के लिए वहां कोई रास्ता नहीं बचा है। जीतन राम मांझी जिन दो मुद्दों को लेकर वहां मांग कर रहे थे उन पर आज तक आरजेडी ने विचार नहीं किया। अब मांझी नीतीश के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार दिख रहे हैं हालांकि उन्हें एनडीए में कितनी सीटों पर एडजेस्ट किया जाएगा यह बड़ा सवाल है बावजूद इसके मांझी के पास विकल्प सीमित है लिहाजा जेडीयू के बूते ही एनडीए में वासी करना चाह रहे हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि जीतन राम मांझी की मुलाकात नीतीश कुमार से कब होती है।